| |
जीवविज्ञान संस्थान (आई एल एस), भुवनेश्वर
जीव विज्ञान संस्थान, भुवनेश्वर की शुरूआत एक दशक पहले हो गई थी । यह अवश्य ही उड़ीसा सरकार के विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी विभाग की दूरदर्शी पहल थी । जीव विज्ञान ने विज्ञान की विभिन्न विधाओं में से शोध के एक प्रमुख क्षेत्र के रूप में इक्कीसवीं शताब्दी में कदम रखने के लिए पर्याप्त क्षमता पहले ही प्राप्त कर ली थी । वास्तव में, यह उचित समय था कि जैव विज्ञान के उन्नत क्षेत्रों में अध्ययन चलाने वाले एक केन्द्र की स्थापना उड़ीसा में की जाए । यह संस्थान अपनी समस्त आशाओं एवं प्रत्याशाओं, चुनौतियों एवं अवसरों के साथ नई सहस्राब्दि का समाना करने को तैयार है । नई सहस्राब्दि में जीवविज्ञान से यह आशा की जाती है कि वह मानवीय यातनारओं ओर मानव जीवन के स्तर को सुधारने के दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देगा । जीवविज्ञान संस्थान ने, सही अर्थ में, इन चुनौतियों को अपने लक्ष्यों तथा अवसरों के रूप में स्वीकार कर लिया है । संस्थान ने कृषि, स्वास्थ्य तथा पर्यावरण से संबंधित आण्विक जीवविज्ञान और जैवप्रौद्योगिकीय अनुसंधान आरंभ कर दिया है ।
उद्देश्य
- जीव विज्ञान के अग्रणी क्षेत्रों में मूलभूत तथा अनुप्रयुक्त अनुसंधान चलाना ।
- वैज्ञानिकों के बीच सम्पर्क बढाना, अन्तर-विषयक अनुसंधान चलाना और शिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान के साथ सहभागिता करना ।
- विभिन्न अभिकरणों को नए आविष्कारों के अनुप्रयोग के बारे विशेष परामर्श प्रदान करना।
- सम्मेलनों, संगोष्ठियों, कार्यशालाओं इत्यादि का आयोजन करना ।
- एम.फिल तथा पी एच.डी डिग्री की और अग्रसर पोस्ट एम.एस सी छात्रों को उन्नत प्रशिक्षण प्रदान करना ।
|