एकस्व अधिकार पंजीकरण
आर्थिक विकास के लिए प्रतिस्पर्धात्मक खेल में बौद्धिक संपदा संरक्षण विशेषतापूर्ण स्थितिको प्राप्त करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका का निरवहन करता है । भारत अनुसंधान एवं विकास कार्मिकों की व्यापक स्तर पर परिसंपत्तिऔर आधारिक संरचना सुविधाओं का उपभोग करता है । वैज्ञानिक और नीतिनिरमाताओं को भारतीय वैज्ञानिकों की बौद्धिक अधिकारके संरक्षण और उत्पादों के लिए सूचना और सुविधाओं की आवश्यकता है। इस दिशा में एक उपाय के रूप में जैव प्रौद्योगिक विभाग(डीबीटी) द्वारा जैव प्रौद्योगिकी एकस्व अधिकार सुविधा प्रकोष्ठ की संस्थापना जुलाई, 1999 में की गई ।
जैव प्रौद्योगिकी एकस्व अधिकार सुविधा प्रकोष्ठ, एकल खिड़की जागरुकता – एवं – सुविधाकरण क्रियाविधि, जैव प्रौद्योगिकी विभाग के अन्तर्गत संस्थापित, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, सभी स्तरों पर कार्यशालाओं, संगोष्ठियों, सम्मेलनों इत्यादिकी व्यवस्था द्वारा वैज्ञानिकों और अनुसंधानकर्ताओं के बीच बौद्धिक संपदा अधिकारों(आईपीआरएस) के बारे में जागरुकता और सदभावना सृजित किए जाने के उद्देश्य से और जैव प्रौद्योगिकी में अनुसंधान एवं विकास कार्यक्रमों के निर्माण की क्रियाविधिमें एक महत्वपूर्ण निवेश स्वरूप एकस्व अधिकार सूचना को लागू किए जाने के लिए और सतत आधार पर भारतीय और विदेशी एकस्व अधिकारों के पंजीकरण के लिए, देश में जैव प्रौद्योगिकीविदों को एकस्व अधिकार सुविधाएं प्रदान करना है ।
उद्देश्य
बीपीएफसी निम्नलिखित लक्ष्यों सहित संस्थापित किया गया है:
- इस क्षेत्र में एकस्व अधिकारों और चुनौतियों तथा अवसरों से संबंधित जीव वैज्ञानिकों और जैव प्रौद्योगिकीविदों के बीच सभी स्तरों पर, कार्यशालाओं, संगोष्ठियों, सम्मेलनों, इत्यादिकी व्यवस्था किए जाने सहित जागरुकता और सदभावना सृजित किया जाना ।
- जैव प्रौद्योगिकी और जीव विज्ञान में अनुसंधान एवं विकास कार्यक्रमों के संवर्धन की क्रियाविधिमें महत्वपूर्ण निवेश स्वरूप एकस्व अधिकार सूचना को लागू करना।
- देश में जीव वैज्ञानिकों और जैवप्रौद्योगिकीविदों को भारतीय और विदेशी एकस्व अधिकारों से संबंधित सतत आधार पर पंजीकरण के लिए एकस्व अधिकार संबंधी सुविधाएं प्रदान करना ।
- बौद्धिक संपदा अधिकार के क्षेत्र में विकास पर निरन्तर ध्यान बनाए रखना और नीतिनिर्माताओं, जीव वैज्ञानिकों, जैव प्रौद्योगिकी उद्योग, इत्यादिसे संबंधित महत्वपूर्ण विषयों को तैयार करना ।
उपलब्धियॉं
अपने अनुभव के थोड़े से वर्षों के दौरान, बीपीएफसी देश में भारतीय संदर्भ में प्रौद्योगिकी विकास के क्षेत्र में विभिन्न उपलब्धियों सहित जीव वैज्ञानिकों और जैव प्रौद्योगिकीविदों के बीच अपनी एक पर्याप्त पहचान की रूपरेखा रेखांकित की है । बीपीएफसी ने 100 से अधिक भारतीय और अन्तरराष्ट्रीय एकस्व अधिकार संबंधी आवेदन पत्रों को पंजीकरण किए जाने में सुविधाजनक बनाया है जिनमें से 10 एकस्व अधिकार संबंधी आवेदन पत्रों से अधिक आवेदन‑पत्रों को संस्वीकृत किया गया है । अब बीपीएफसी उद्योगों के लिए इन प्रौद्योगिकियों को विपणन और उपभोक्ताओं में अधिग्रहण किए जाने के लिए आगे की ओर देखेगा।
अब तक संस्वीकृत एकस्व अधिकार
आविष्कारकर्त्ता |
आविष्कार का शीर्षक |
अंतर्राष्ट्रीय एकस्व अधिकार |
डॉ0 असिस दत्ता,
पौष्टिकतापूर्ण संतुलित अमोनियो मिश्रण सहित एसएलएस, जेएनयू बीज भण्डारण प्रोटीन । (3 यूएस एकस्व अधिकार) |
|
डॉ0 रूप लाल
जीव विज्ञान विभाग, दिल्ली विश्वविद्यालय |
क्लोनींग वाहकों के विकास के लिए प्रक्रमण2) एकस्व अधिकार, यूरोप, यूएसए) |
डॉ0 देबी पी. सरकार
दिल्ली विश्वविद्यालय, दक्षिणी परिसर |
- एक लक्षित औषधिपरिदान वाहक (1 एकस्व अधिकार, यूएसए)
- औषधिपरिदान वाहक के लिए लक्षित जीन के उत्पादन के लिए प्रक्रमण (1 एकस्व अधिकार, यूएसए)
|
प्रो0 ए.एन;मैत्रा
रसायन विज्ञान, दिल्ली विश्वविद्यालय |
109 एमएम उच्च रूप से एकल डिस्पोज्ड औषधि लोडिड..........चिकित्सीय प्रणाली से कम कण (1 एकस्व अधिकार, यूएसए) |
भारतीय एकस्व अधिकार |
डॉ0 पदमा श्रीधर
सूक्ष्म जीव विज्ञान विभाग, ओसमानिया विश्वविद्यालय, हैदराबाद |
- परिपक्व सूचना द्वारा सीफामाइसीन‑सी के उत्पादन का प्रक्रमण
- किण्वन द्वारा सीफामाइसीन‑सी के सतत उत्पादन के लिए प्रक्रमण
- जलमग्न दल किण्वन द्वारा सीफामइसीन‑सी के उत्पादन का प्रक्रमण (3 एकस्व अधिकार)
|
डॉ0 रेखा हरिदास, सीबीटी, मालरोड, समीप जुबली हाल |
वाणिज्य प्रयोग के लिए प्रोटीन अभिव्यक्तिके उद्देश्य के लिए वैक्टर पीसीटीबी1 से पीसीटीबी4 में स्थानांतरण तैयार किए जाने के लिए प्रक्रमण (1 एकस्व अधिकार) |
जागरुकता सृजन
देशभर में विभिन्न संस्थानों और विश्वविद्यालयों में विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (डब्ल्यूआईपीओ), जेनेवा, के सहयोग में ‘जैव प्रौद्योगिकी में एकस्व अधिकार’ और ‘जैव प्रौद्योगिकी में बौद्धिक संपदा अधिकार’ पर राष्ट्रीय भ्रमण संगोष्ठियों की श्रृंखला आविष्कारों, एकस्व अधिकारों की क्रियाविधि, जैव प्रौद्योगिकी में बैद्धिक संपदा अधिकारों से संबंधित विषय, पोस्ट‑गैट युग में बौद्धिक संपदा अधिकार के कार्यनीतिगत महत्व के बारे में वैज्ञानिकों की जागरुकता में संवृद्धिकिए जाने के लिए आयोजित की जाती हैं ।
वैज्ञानिकों का प्रशिक्षण
एकस्व अधिकार और भारतीय वैज्ञानिकों के बीच अन्य बौद्धिक संपदा अधिकारों (आईपीआर) से संबंधित विषयों, जैव प्रौद्योगिकी में एकस्व अधिकार के क्षेत्र में विषयों के विश्लेषण से संबंधित मूलभूत सदभावना का संवर्धन किए जाने के उद्देश्य से विभाग ने नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इण्डिया यूनिवर्सिटी, बैंगलूरू में अधिकारियों और वैज्ञानिकों के लिए जैव प्रौद्योगिकी में बौद्धिक संपदा अधिकार पर एक सप्ताह के लिए पुनश्चर्या पाठ्यक्रम शुरू किया है जो वर्ष में चार बार आयोजित किया जाएगा । विगत वित्तीय वर्ष के दौरान चार ऐसे पाठ्यक्रमों का आयोजन किया गया । इस प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से जैव प्रौद्योगिकी में वैज्ञानिकों द्वारा बौद्धिक संपदा सृजन के संरक्षण की आवश्यता के लिए और इसकी पहचान किए जाने, उपभोग, देश में और देश से बाहर बौद्धिक संपदा शासन, विवरण और दावों सहित एकस्व प्रलेखों से संबंधित लेखन की क्रियाविधियों और अर्थभेद और सीधे प्रपत्र, अंतर्राष्ट्रीय एकस्व अधिकार, उत्पाद एकस्व अधिकारों आदिके संरक्षण से संबद्ध विषयों के बारे में जागरुकता सृजन किए जाने का लक्ष्य है ।
सुविधाएं
- अंतर्राष्ट्रीय आंकड़े आधारों, जैव प्रौद्योगिकी विभाग में जैव प्रौद्योगिकी सूचना केन्द्र (बीटीआईसी) की सहायक सेवाओं का प्रयोग करते हुए, सीडी‑आरओएम आधारित आंकड़े आधारों को शामिल करते हुए ऑन‑लाइन एकस्व अधिकार खोजकर्ताओं के लिए द्रुतगतिएलएएन आधारित इंटरनेट संयोजन(कनेक्शन) ।
- संपूर्ण एकस्व अधिकार प्रलेखनों और अन्य स्थानों पर एकस्व अधिकार खोज को प्राप्त करने के लिए क्रियाविधि।
- आविष्कारों और विषयों से संबंधित एकस्व अधिकार योग्यता पर सूचना के लिए विशेषज्ञ सलाहकार समिति।
- एकस्व अधिकार संबंधी गतिविधियों में बीपीएफसी की सहायता से संबंधित देश भर से एकस्व अधिकार प्रतिनिधियों की नामिका ।
- वैज्ञानिकों के बीच जागरुकता सृजन किए जाने के लिए कार्यशालाओं और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के आयोजन के उद्देश्य से विशेषज्ञ संकायों की नामिका।
सभी आवेदन पत्र केवल विहित भरे हुए प्रपत्र पर प्राप्त किए जाएंगे, जिन्हें पीडीएफ प्रपत्र में डाऊनलोड किया जा सकता है अथवा एमएसवर्ड फाइल के अनुसार डाऊनलोड किया जा सकता है ।
और अधिक सूचनाओं और अपनी आवश्यकताओं के लिए संपर्क करें:
प्रोग्राम अधिकारी
बायोटेक्नोलॉजी पेटेंट फैसिलिटी सैल
डिपार्टमेंट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी
ब्लॉक ‑II, 7वां तल ,
सीजीओ काम्प्लेक्स ,
लोधी रोड , नई दिल्ली‑ 110 003
ई‑मेल:bpfc[at]dbt[dot]nic[dot]in
कृपया : [at] के स्थान पर @ और (dot) के स्थान पर . करें
|