With in the site On the Web
   
   
 
सामान्य
 
 

शिकायत निवारण तंत्र
जनता तथा साथ ही साथ स्टाफ की शिकायतों का निवारण करने के लिए एक शिकायत निवारण तंत्र की स्थापना की गई है। विभाग में एक निवारण तंत्र कार्य कर रहा है। स्टाफजनता की शिकायतों का निपटान करने के लिए समय सीमा निर्धारिक की गई है और उसका अनुपालन किया जा रहा है। एनआईसी नेटवर्क तथा साथ ही साथ नोडल विभागों अर्थात् प्रशासनि सुधार और लोक शिकायत विभाग, नई दिल्ली के 20 सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत रिपोर्टों को नियमित रूप से भेजा जा रहा है।

स्टाफ कल्याण

स्टाफ की शिकायतों का शीघ्र निपटान करने के लिए विभाग में एक कार्यालय परिषद है। बेहतर क्षमता को प्राप्त करने के लिए परिषद द्वारा लिए गए निर्णयों का शीघ्र क्रियान्वयन किया जाता है और सुव्यवस्थित कार्य करने को बढावा दिया जाता है। विभाग की कल्याण की गतिविधियों की निगरानी करने के लिए निदेशक (प्रशासन) कल्याण अधिकारी के रूप में कार्य करता है। विभाग में विभिन्न सांस्कृतिक और खेलों संबंधी गतिविधियों की देखरेख करने के लिए एक सलाहकार समिति का गठन किया गया है।

कार्यालय स्वचालन

कम्प्यूटरीकरण को प्राथमिकता दी गई है और लगभग सभी वैज्ञानिक अधिकारियों और अन्य अधिकारियों को कम्प्यूटरर्स प्रदान किए गए हैं। उच्च क्षमता को प्राप्त करने के लिए विभाग ने आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक ईपीबीएएक्स लगाया है जो बलॉक-2 के सभी मंजिलों पर फैला हुआ है। आगे, सभी सहायता प्रणालियाँ और सुविधाएं जैसे फोटोकॉपी, डाक का आबंटन, टेलेक्स, फैक्स, इलेक्ट्रॉनिक टाइपराइटरों का प्रावधान, डाकमैट्रिक्सलेजर प्रिंटर्स, पेपर शरैडटर्स और अन्य आधुनिक कार्यालय सहायता का ठीक प्रकार से रखरखाव किया गया है। डीबीटी का कम्प्यूटरीकरण एनआईसी सैल के समन्वय से जैवप्रौद्योगिकी सूचना केन्द्र (बीटीआईसी) द्वारा क्रियान्वयन किया जा रहा है।

विभाग में राजभाषा की प्रगति का प्रयोग

  • सरकारी कार्य में हिंदी के प्रयोग को बढावा देने के लिए और सरकार की राजभाषा नीति के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न किए गए है:
  • डीबीटी में राजभाषा क्रियान्वयन समिति की तिमाही बैठकें नियमित रूप से आयोजित की जाती हैं।
  • विभाग में हिंदी के प्रयोग के संबंध में तिमाही प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से राजभाषा विभाग को भेजी जाती है।
  • विभाग में हिंदी प्रशिक्षण की स्थिति अर्थात ( प्रबोध, प्रवीण और प्राज्ञ), हिंदी टाइपिंग और हिंदी स्टेनोग्राफी में सुधार करने के लिए विशेष प्रयत्न किये गए हैं।
  • संसद प्रश्नों, आदेशों, अधिसूचनाएं, मानक मसौदे, केबिनेट नोट, एओयू, मंत्रिमंडल के लिए मासिक सारांश, लेखा परीक्षा की टिप्पणियाँ, वार्षिक रिपोर्ट, निष्पादन बजट और स्थाई समिति और परामर्श समिति की बैठकों की कार्यसूची का हिंदी अनुवाद प्रदान किया जाता है।

 

   
HINDI FONT