जैवप्रौद्योगिकी उद्योग भागीदारिता कार्यक्रम ( बीआईपीपी )
उद्योग में खोज एवं नवोन्वेष को सहायता देने के लिए एक उन्नत भविष्य प्रभावी प्रौद्योगिकी कार्यक्रम (एटीएस )
सरकार ने जैवप्रौद्योगिकी उद्योग भागीदारिता कार्यक्रम (बीआईपीपी ) - एक उन्नत प्रौद्योगिकी योजना (एटीएस) के संबंध में एक नई योजना शुरू करने का अनुमोदन दिया है जिसे विशेष रूप से भविष्योन्मुखी क्षेत्रों के लिए उच्च जोखिम वाले खोज एवं नवोन्वेष संबंधी लागत की साझेदारी के आधार पर और तेज गति के साथ प्रौद्योगिकी विकास के संबंध में सहायता प्रदान करने के लिए उद्योग क्षेत्र के साथ एक सरकारी भागीदारी कार्यक्रम का रूप दिया गया है ।
यह नई योजना जैवप्रौद्योगिकी उद्योग अनुसंधान एवं विकास और सार्वजनिक निजी भागेदारी कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए सर्वाधिक सक्षम तंत्र है । इस योजना में खोज संबंधित नवोन्वेष के लिए उद्योग को 30 - 50% के सरकारी अंशदान का प्रावधान है । इस उन्नत प्रौद्योगिकीय योजना के अंतर्गत केवल भविष्योन्मुखी क्षेत्रों, रूपान्तरकारी प्रौद्योगिकी और लोकहित हेतु उत्पाद विकास के लिए सहायता प्रदान की जाएगी ।
सहायता अनुदान ऐसे जैवप्रौद्योगिकी उत्पादों के मूल्यांकन और मान्यकरण के लिए दिए जाएंगे जो देशीय खोज एवं नवोन्वेष पर आधारित होंगे । यह योजना प्रमुख अनुसंधान सुविधाओं और आधारभूत प्रौद्योगिकी केन्द्रों को कोर सुविधाओं के रूप में सहायता प्रदान करेगी जो एसएमई और सार्वजनिक क्षेत्र के वैज्ञानिकों के लिए आसानी से अभिगम्य होंगे ।
1. बीआईपीपी के बारे में
2. प्रस्तावों के लिए आमंत्रण - प्रथम बैच
3. परियोजना प्रस्तुत करने संबंधी प्रपत्र
- श्रेणी I एवं II
- श्रेणी III
- कंसेप्ट पेपर
|