| |
समाज, पर्यावरण, उद्यमी, व्यापार और उद्योग जो कि हमारी उन्नति के साझेदार हैं के लाभ के लिए यह चार्टर हमारे संकल्पना, मिशन, गुणों और मानकों और बायोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में उत्कृष्टता को प्राप्त करने के लिए हमारी वचनबध्दता है ।
भारत सरकार
संकल्पना
जैवप्रौद्योगिकी अनुसंधान में नई सफलताएं अर्जित करना, संपदा के सृजन तथा विशेषकर गरीबों के कल्याण हेतु सामाजिक न्याय को सुनिश्चित करने के लिए जैवप्रौद्योगिकी को भविष्य के एक प्रमुख बहुमूल्य साधन के रूप में ढालना है।
मिशन
मानव कल्याण के लाभ के लिए जैवप्रौद्योगिकी उत्कृष्ट क्षमता के साथ विज्ञान का अग्रणी क्षेत्र है। विभाग भारत सरकार के अधिसचूना संख्या सीडी 17286 दिनांक 27.2.86 और संख्या सीडी 8787 के द्वारा व्यापार नियमों के आवंटन के अंदर देश में जैवप्रौद्योगिकी के उन्नती करने के लिए पूरी तरह से संलग्न होगा। विभाग निम्नलिखित क्षेत्रों में अपनी सेवाएं प्रदान करेगा: अनुसंधान, अवसंरचना, मानव संसाधन के सृजन, जैवप्रौद्योगिकी को लोकप्रिय बनाना, उद्योगों की उन्नति, उत्कृष्ट केन्द्रों का सृजन, आनुवंशिक रूप से संशोधित नैदानिकी के लिए जैवसुरक्षा मार्ग निदेशों का क्रियान्वयन और पुनर्योगज डीएनए उत्पाद और बायोटेक्नोलॉजी और सामाजिक विकास के लिए जैवप्रौद्योगिकी आधारित कार्यक्रम। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक समुदाय के लिए सूचना नेटवर्क की स्थापना करने के लिए जैवसूचनाप्रणाली एक प्रमुख मिशन है।
- जैवप्रौद्योगिकी की पूरी क्षमता का प्रयोग करना
- एक सुनिश्चित प्रयत्न, उत्पादों, प्रक्रियाओं और प्रौद्योगिकियों के लिए महत्वपूर्ण निवेश
- कृषि की क्षमता और उत्पादकता और लागत में कमी में वृध्दि करना, पोषक सुरक्षा, आण्विक मिडिसिन, पर्यावरणीय सतत प्रौद्योगिकियां, मानव संसाधन का वैज्ञानिक और प्रौद्योगिकीय सशक्तिकरण, अनुसंधान और व्यापारीकरण के लिए सुदृढ अवसंरचना, ज्ञान के आधार में वृध्दि करना, क्षमतापूर्ण उपलब्धियों का उपयोग करना, जैवउत्पादों को बाजार में लाना ।
- सामाजिक-आर्थिक विकास ग्रामीण महिलाओं के उत्थान के लिए बायोटेक के अभ्यर्थी, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति जनसंख्या
- बायोटेक उद्योग को बढावा देना
वचनबध्दता
विभाग की वचनबध्दता में निम्नलिखित शामिल हैं -
- जनता के साथ नम्रता और उनका शीघ्र कार्य करना
- सूचना को गुप्त रखना
- निर्णय लेने में देरी को कम करने के लिए सरकार की आवश्यकतानुसार प्रक्रियाओं को आसान बनाना ।
- पॉलिसी एवं तरीकों की समीक्षा करने और समुदाय को उन्नत सेवाएं प्रदान करने के रूप में तुरंत लाभ पहुँचाने के लिए शीघ्र बदलाव लाने हेतु वैज्ञानिकों, उद्योग एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों के साथ विचार -विमर्श करना ।
- जितना जल्द हो सके, कम्प्यूटराइज्ड ऑपरेशन का परिचालन को लागू करने के लिए सूचना प्रणाली का स्तरोनयन करना।
- जर्नल, पत्रिकाओं और संगोष्ठि इत्यादि के प्रकाशन के माध्यम से मुख्य पॉलिसी एवं तरीकों में हुए बदलाव को जनता तक तुरंत पहुँचाना ।
- वैज्ञानिकों और उद्यमियों को प्रौद्योगिकी हस्तांतरण को बढावा देने में, शिक्षाविदों, अनुसंधान संस्थानों और उद्योगों के बीच मजबूत संबंध स्थापित करने, उद्यमिता और भारतीय प्रयोगशालाओं से उत्पन्न खोज की सुरक्षा तथा ठेकेदारी को मार्गदर्शन करने को बढावा देना।
- जनसाधारण के लिए पर्यावरण सहाय और उपभोक्ता सहायक, प्रयोग में आसान एवं पहुँच के अंदर बायोटेक उत्पादों और सेवाओं की उत्पत्ति करना।
- देश के स्थिर सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए जैवप्रौद्योगिकी अनुसंधान को प्रयोग में लाना ।
मूल्य
निष्ठा, शिष्टाचार, पारदर्शिता, तेजी और मानवीय मूल्यों का आदर करने को पूरी तरह से समर्पित।
मानक
- सार्वजनिक पूछताछ का तुरंत जबाव देना।
- अनुसंधान एवं विकास परियोजनाएं और अन्य निधि लेने वाली परियोजनाएं, प्राप्ति की सूचना को तुरंत भेजना। जितना जल्द हो सके परियोजनाओं की प्रक्रिया शुरू करना और उसके बाद आवेदकों को निर्णया के बारे में सूचित करना ।
- औद्योगिक प्रयोग:जितना जल्द हो सके विभाग से संदर्भित सभी मुद्दों को निपटाना। निपटारे के लिए अधिक समय लेने वाले मुद्दों के बारे में आवेदकों को समय-समय पर सूचित करना ।
- पुनर्संयोजक डीएनए अनुसंधान एवं अनुप्रयोग: शुरूआती पुछताछ की प्राप्ति से ही सभी आवेदकों को निर्णय के बारे में तुरंत सूचित करना। निपटान के लिए अधिक समय की आवश्यकता वाले मुद्दों के बारे में आवेदकों को समय-समय पर सूचित करना ।
- संगोष्ठिविचारगोष्ठी: सभी आवेदन पत्रों की प्राप्ति सूचना तुरंत दे दी जाएगी और पूर्ण रूप से तैयार आवेदन पत्रों के मामले में संगोष्ठीविचारगोष्ठी की अंतिम तिथि से पहले ही अंतिम निर्णय आवेदकों तक पहुँचा दिया जाएगा।
पूछताछ
अनुसंधान एवं विकास परियोजनाओं और अन्य तकनीकी मामलों से संबंधित शिकायतों का निपटारा करना । यदि शिकायत का जबाव नहीं दिया जाता है तो शिकायतकर्ता इसे संबंधित ग्रूप लीडर के ध्यान में ला सकता है।
कार्यान्वयन के तौर-तरीके
जनता के हर प्रकार की सहायता प्रदान करने के लिए विभाग वचनबध्द है। सार्वजनिक पूछताछ का जबाव देने के लिए हर ग्रूप लीडर जिम्मेदार होगा। हरेक ग्रूप लीडर का संपर्क नं0. नीचे दिया गया है:-
प्रत्येक ग्रुप लीडर का संपर्क नं0 नीचे दिया गया है
श्री यू एन बेहेरा
संयुक्त सचिव
जैवसूचनाप्रणाली, मानव संसाधन विकास, तकनीकी समन्वय, जैवइंजीनियरिंग, अंतर्राष्ट्रीय सहयोग, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, बिबकॉज और इबकॉल, परियोजना रजिस्ट्री सेल, प्रशासन, संसद संबंधी मामले |
दूरभाष नं0. 24362982
unbehera[at]dbtdotnicdotin
|
श्री के पी पांडियन
संयुक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार
एकीकृत वित्त, रोकड़ अनुभाग और सभी वित्तीय मामले |
दूरभाष नं0. 24366774 और
26513883 |
डा0 एस नटेश
सलाहकार
राष्ट्रीय जैवसंसाधन बोर्ड, पर्यावरणीय जैवप्रौद्योगिकी, औषधीय और सुगंधित पादप, सेरीजैवप्रौद्योगिकी, जलकृषि और समुद्री जैवप्रौद्योगिकी, पादप जैवप्रौद्योगिकी, खाद्य जैवप्रौद्योगिकी, सामाजिक विकास के लिए जैवप्रौद्योगिकी आधारित कार्यक्रम, राष्ट्रीय जैवविज्ञान पुरस्कार और प्रतिष्ठित जैवप्रौद्योगिकीविद् पुरस्कार
|
दूरभाष नं0. 24364064
natesh[at]dbtdotnicdotin
|
डा0 बी एम गांधी
सलाहकार
चिकित्सा जैवप्रौद्योगिकी, मानव आनुवंशिकी और जीनोमिक्स, प्रोटोमिक्स, स्टेम सेल अनुसंधान, अंतर्राष्ट्रीय सहयोग, सैक-ओ, आगंतुक वैज्ञानिक और विदेशी एसोशिएटसीप, टीका कार्यक्रम, आईसीजीईबी, एनआईआई, एनसीसीएस, एनबीआरसी, सीडीएफडी से संबंधित सभी मामले |
दूरभाष नं0. 24360984
gandhi[at]dbtdotnicdotin
|
डा0 वी पी गुप्ता
सलाहकार
कृषि जैवप्रौद्योगिकी और जैवउर्वरक
|
दूरभाष नं0. 24362931
vpgupta[at]dbtdotnicdotin
|
डा0 सीमा वहाब
सलाहकार
पशु जैवप्रौद्योगिकी और जैविक नियंत्रण
|
दूरभाष नं0. 24362338
seema[at]dbtdotnicdotin
|
डा0 के के त्रिपाठी
सलाहकार
औद्योगिक जैवप्रौद्योगिकी, जैवसुरक्षा विनियामक मामले, जैवप्रौद्योगिकी विकास निधि, मूलभूत अनुसंधान, डब्ल्यू टी ओ, पेटेंट सेल, राज्यो में कार्यक्रम और बायोटेक पार्क और औद्योगिक नीति संबंधी मामले
|
दूरभाष नं0. 24361559
kkt[at]dbtdotnicdotin
|
डा0 बी एस दास
सलाहकार
अवसंरचना विकास, चिकित्सा जैवप्रौद्योगिकी, अंतर्राष्ट्रीय सहयोग |
दूरभाष नं0. 24360718
bsdas[at]dbtdotnicdotin
|
| कृप्या (at) के स्थान पर [@] और (dot) के स्थान पर [.] का उपयोग करे ! |
|