|
जैवप्रौद्योगिकी सूचना प्रणाली (बीटीआईएस ) एक राष्ट्रीय जैवसूचना विज्ञान नेटवर्क
बीटीआईएस नेट के लिए समर्पित उच्च गति नेटवर्क
बीटीआईएस नेट के लिए तीव्र एवं विश्वसनीय कनेक्टिविटी के लिए उच्च गति के बायोग्रिड इण्डिया (वीपीएन) का विस्तार करने का प्रस्ताव किया गया है ताकि वैज्ञानिक समुदाय द्वारा जैविकीय डाटाबेसों तक तत्काल पहुँच प्राप्त किया जा सके। इस मंच पर हार्डवेयर अवसंरचना को एकत्रित करने से विभिन्न स्थानों पर हाई एण्ड कम्प्यूटरों पर होने वाले खर्च में भी कमी हो सकेगी। ऑन लाईन जर्नलों तक पहुँच को इस नेटवर्क के एक भाग के रूप में शुरू किया जाएगा।
|